{"_id":"5a02198b4f1c1b6a678ba27e","slug":"111510087051-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी उठाने पर चढ़ा वकीलों का पारा, थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी उठाने पर चढ़ा वकीलों का पारा, थाने में हंगामा
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कालू सिद्ध मंदिर के सामने सड़क पर खड़ी स्कूटी पुलिस क्रेन से उठाई तो वकील भड़क गए। उन्होंने सिपाही पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कोतवाली में हंगामा किया। कोतवाल ने समझा बुझाकर उन्हें शांत किया।
वकील दीप चंद्र तिवारी अपनी स्कूटी सड़क पर खड़ी कर कालू सिद्ध मंदिर में दर्शन के लिए चले गए थे। मंदिर से लौटने पर पता चला कि सिपाही क्रेन से उनकी स्कूटी को उठा ले गए हैं। वकील ने तत्काल मौके पर चालान करने का अनुरोध किया लेकिन सिपाही ने कोतवाली में मिलने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। वकील का आरोप था कि सिपाही उनके साथ गलत ढंग से पेश आया है। इस मामले की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में वकील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट की अगुवाई में कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कोतवाल के आर पांडे के समाने आरोप लगाया कि सिपाही ने चालान करने की जगह दुर्व्यवहार किया। कोतवाल ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। इस बीच स्कूटी उठाने वाला सिपाही भी कोतवाली आया। दोनों पक्षों की वार्ता के बाद पुलिस ने स्कूटी को छोड़ दिया।