{"_id":"59f369314f1c1bc9678b7f58","slug":"111509124401-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिसों के खिलाफ हाइकोर्ट पहुंचा प्रॉपर्टी होल्डर्स वेलफेयर एसो.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिसों के खिलाफ हाइकोर्ट पहुंचा प्रॉपर्टी होल्डर्स वेलफेयर एसो.
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रॉपर्टी होल्डर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में लीज नवीनीकरण कर के रूप में छावनी की ओर से थमाए जा रहे लाखों रुपये के नोटिसों को लेकर आक्रोश जताया गया। एसो. के अध्यक्ष पूर्व ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी ने बताया कि नोटिसों के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका भी दायर कर दी गई है।
तय हुआ कि हर माह कार्यकारिणी की बैठक होगी और तीसरे माह आम बैठक का आयोजन किया जाएगा। कैंट क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया गया।
बता दें कि लीज नवीनीकरण कर के रूप में छावनी की ओर से लीज होल्डरों को लाखों-करोड़ों रुपये के नोटिस थमाए जा रहे हैं। इसके चलते लीज होल्डरों में भारी आक्रोश है। विरोध के लिए लीज होल्डरों ने प्रॉपर्टी लीज होल्डर्स वेलफेयर एसोसिएशन का गठन भी किया गया है। एसोसिएशन की यहां हुई बैठक में इस प्रक्रिया के खिलाफ संघर्ष करने पर सहमति बनी। मालूम हो कि एसोसिएशन ने पूर्व में विरोध-प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
अध्यक्ष पूर्व ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी ने बताया कि नोटिसों के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर कर दी गई है। छावनी क्षेत्र की समस्याओं के लिए उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुटता से कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन का पंजीकरण भी करा लिया गया है। बैठक में छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व उपाध्यक्ष हेम चंद्र चौधरी, भुवन लाल शाह, बीसी शाह, पीएस फर्त्याल, दलीप सिंह बिष्ट, डीपी तिवारी, हरीश रावत, हरीश शर्मा, नीरज शाह आदि थे।