फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   102 patients got benefir in camp.

नेत्र शिविर में 102 मरीज आंखों के आपरेशन के लिए चयनित किए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
102 patients got benefir in camp.
किच्छा के मलसागिरधरपुर में लगे नेत्र शिविर में अपनी बारी की प्रतीक्षा करते मरीज। - फोटो : KITCHHA
तुलसीधाम सेवा समिति की ओर से ग्राम मलसा गिरधरपुर स्थित तुलसीधाम मंदिर में लगातार 13वें वर्ष निशुल्क नेत्र शिविर में नेत्र चिकित्सकों ने 440 मरीजों की जांच कर 102 मरीजों को आपरेशन के लिए चयनित किया। इस दौरान मंदिर परिसर में दिन भर भंडारा चला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह समाजसेवी कश्मीर लाल गंभीर, सूूरज प्रकाश गंभीर व रोशन लाल गंभीर ने नेत्र शिविर का शुभारंभ किया। रुद्रपुर के श्रीराम आई हास्पिटल से डॉ. अशोक गर्ग की अगुवाई में आई मेडिकल टीम ने मरीजों की जांच की। मरीजों को मुफ्त दवाएं बांटीं गईं।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि मंदिर में पिछले 13 वर्षों से शिविर लग रहा है। 11 और 12 दिसंबर को चयनित मरीजों के आपरेशन होंगे। आपरेशन के अलावा रहने, खाने-पीने और घर तक पहुंचाने का सारा खर्च तुलसीधाम सेवा समिति की ओर से होगा। इस मौके पर सुबह से ही मंदिर प्रांगण में रुद्रपुर, किच्छा, बहेड़ी, पीलीभीत, गदरपुर समेत तमाम क्षेत्रों से मरीजों का आना शुरू हो गया। इस मौके पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में तुलसीधाम मंदिर के संत राजेंद्र कुमार महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि गरीब और असहाय की सेवा से बढ़कर और कोई धर्म नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व आयोजकों ने डॉ. अशोक गर्ग की टीम और गंभीर परिवार का आभार जताया। वहां लक्ष्मण दास बांगा, अशोक कुमार बांगा, संजीव कुमार कामरा, बंटी गंभीर, सजल अनेजा, सुरेंद्र नरुला, झंडा राम बांगा, रोहित अनेजा, हरभजन लाल रहेजा, रजत शर्मा, डिंपल बांगा, सागर घई, बिल्लू खुराना, वीरेंद्र गंभीर, जगजीत गंभीर, मंटू बांगा, राज गगनेजा, प्रदीप कमरा आदि थे।

किच्छा के ग्राम मलसा में नेत्र चिकित्सकों व मेहमानों का स्वागत करते संत राजेंद्र कुमार महाराज व ?

किच्छा के ग्राम मलसा में नेत्र चिकित्सकों व मेहमानों का स्वागत करते संत राजेंद्र कुमार महाराज व ?- फोटो : KITCHHA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed