फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सरकारी स्कूलों के बच्चों के अभिभावकों को भेजे जाएंगे एसएमएस

सरकारी स्कूलों के बच्चों के अभिभावकों को भेजे जाएंगे एसएमएस

Fri, 04 Jan 2019 01:45 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों के बच्चों के अभिभावकों को भेजे जाएंगे एसएमएस
sms - फोटो : सोशल मीडिया
हल्द्वानी। शिक्षा विभाग ने भी पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर कमजोर छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को समय-समय पर एसएमएस भेजने की योजना तैयार की है। इस संबंध में समग्र शिक्षा योजना के राज्य परियोजना कार्यालय ने नैनीताल के अलावा ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी के मुख्य शिक्षा अधिकारियों से अभिभावकों के मोबाइल नंबर का डाटा मांगा है। विभाग ऐसे बच्चों के अभिभावकों को एसएमएस भेज कर अवगत कराएगा, जिनके बच्चों के मासिक परीक्षाओं में न्यूनतम अंक आएंगे।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा योजना की अपर राज्य परियोजना निदेशक वंदना गर्ब्याल की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कक्षा तीन से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं की सभी विषयों में मासिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। मासिक परीक्षा के आधार पर न्यून अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की पहचान कर उनको विद्यालय स्तर पर सुधारात्मक शिक्षण दिए जाने के निर्देश सभी जनपदों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य परियोजना की कार्यकारिणी समिति की ओर से निर्देशित किया गया है कि न्यून संप्राप्ति वाले विकास खंडों के बच्चों के मासिक परीक्षा के अंकों से अभिभावकों को अवगत कराने के लिए एक साथ अधिक एसएमएस भेजे जाने की प्रणाली विकसित की जाए। अपर राज्य परियोजना निदेशक ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि न्यून शैक्षिक संप्राप्ति वाले विकास खंडों के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के मोबाइल फोन नंबर जनपद स्तर पर संकलित कर 20 जनवरी तक मुख्यालय को भेजे जाएं। सूचना अंग्रेजी भाषा में निर्धारित फॉरमेट में मांगी गई है।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों के बच्चों के अभिभावकों को भेजे जाएंगे एसएमएस
मासिक परीक्षाओं में न्यूनतम अंक आने वाले बच्चों को भेजा जाएगा संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed