फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सहायक समाज कल्याण अधिकारी एक, तहसील और ब्लाक तीन तीन

सहायक समाज कल्याण अधिकारी एक, तहसील और ब्लाक तीन तीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
सहायक समाज कल्याण अधिकारी एक, तहसील और ब्लाक तीन तीन
हल्द्वानी। समाज कल्याण विभाग के आला अधिकारियों की गलत कार्यप्रणाली का खामियाजा निचले स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को उठाना पड़ रहा है। विभाग के एक सहायक समाज कल्याण अधिकारी को एक दो नहीं बल्कि चार तहसीलों में विभागीय कामकाज को निपटाने का जिम्मा सौंपा गया है। यह अधिकारी हफ्तेभर तहसील से ब्लॉक, ब्लॉक से तहसील भागते इतना परेशान हो चुका है कि उसने जिला स्तरीय अधिकारियों को पत्र भेजकर वीआरएस मांग लिया है।
विज्ञापन

दिन मंगलवार और स्थान तहसील परिसर। एक ओर तहसील दिवस चल रहा था तो ठीक इसी के बराबर में छोटे से कमरे में सहायक समाज कल्याण अधिकारी एचएन गोस्वामी सरकारी फाइलों से जूझ रहे थे। कोई उनसे विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन संबंधी जानकारी मांगता तो कोई पुरानी जमा फाइल पर हुई कार्रवाई की बात पूछता। वह एक के बाद एक सभी के सवालों का जवाब दे रहे थे। दोपहर तक लगभग 60 से अधिक लोग गोस्वामी के पास अपनी अपनी फाइलें जमा करा चुके थे। पास में मौजूद लकड़ी की अलमारी पर चस्पा कागज में सहायक समाज कल्याण अधिकारी गोस्वामी के हफ्तेभर का विकासखंड, तहसीलवार कार्यक्रम दर्ज था। इसे देखा तो पता चला कि गोस्वामी को सोमवार को विकासखंड कोटाबाग, मंगलवार को तहसील परिसर हल्द्वानी, बुधवार, बृहस्पतिवार को विकासखंड हल्द्वानी, शुक्रवार को तहसील कालाढूंगी, शनिवार को तहसील लालकुआं में विभागीय कार्यों को निपटाना होता है। इस संबंध में जब गोस्वामी से पूछा कि आखिर वह कैसे यह सब मैनेज करते हैं तो बोले कई बार अधिकारियों के सामने समस्या रख चुका हूं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि व्यवस्था से आगे थक हाकर वह वीआरएस के लिए आवेदन कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन




सहायक समाज कल्याण अधिकारी एक, तहसील, ब्लॉक तीन-तीन
तीन दिन हल्द्वानी और एक-एक दिन तीन अन्य तहसीलों का मिला है काम
काम के बढ़ते बोझ से परेशान अधिकारी ने मांगा वीआरएस

भूतल में शिफ्ट हुआ सहायक समाज कल्याण अधिकारी का दफ्तर
हल्द्वानी। तहसील परिसर में स्थित सहायक समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय को प्रथम तल से भूतल में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे तहसील परिसर में स्थित इस कार्यालय में आने वाले दिव्यांगजनों को अब दिक्कत नहीं होगी। तहसील परिसर में प्रत्येक मंगलवार को सहायक समाज कल्याण अधिकारी बैठते हैं। वह यहां समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन से संबंधित प्रपत्रों को भरवाने के साथ ही पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रपत्र तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजते हैं। पहले यह कार्यालय तहसील परिसर के प्रथम तल पर स्थित था। प्रथम तल तक पहुंचने में दिव्यांगजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। एसडीएम एपी वाजपेयी ने बताया कि दिव्यांगजनों की इस दिक्कत को देखते हुए सहायक समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय को तहसीलदार के दफ्तर के पास स्थित कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed