{"_id":"5bb7b3eb867a553530103417","slug":"101538765803-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुरेड़ी अनुसचित बस्ती में पेयजल किल्लत से ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुरेड़ी अनुसचित बस्ती में पेयजल किल्लत से ग्रामीणों में आक्रोश
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उपमंडल के सुदूरवर्ती खुरेड़ी अनुसूचित बस्ती में पेयजल समस्या के चलते ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन सालों से कभी छह दिन तो कभी आठ दिन के भीतर पानी खुलता है, जो कि पर्याप्त नहीं होता। पानी के लिए ग्रामीणों को प्राचीन नौलों धारों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
लोगों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर जनप्रतिनिधियों ने सप्ताह में तीसरे तीन तीन घंटे पानी खोलने की मांग की है। भिकियासैंण जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने खुरेड़ी गांव की पेयजल समस्या को लेकर विस्तार से चर्चा की, कहा कि लंबे समय से गांव में पानी की किल्लत बनी हुई है, कई बार विभाग को सूचित किया जा चुका है, लेकिन सार्थक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। कहा कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन में गांव में हर तीसरे दिन लगभग तीन घंटा पानी खोलने की मांग उठाई गई है। मुलाकात करने वालों में कांग्रेस अनुसूचित विभाग के सुरेश टम्टा, प्रधान दौलत सिंह, काशी राम, गोपाल राम, हरीश चंद्र, सुरेश और दिनेश आदि शामिल थे।