{"_id":"5b2eaa094f1c1b644d8b83c9","slug":"101529784841-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ रेलवे क्रॉसिंग के पास पलटा कंटेनर ट्रक।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी (नैनीताल)। नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों की बस शनिवार शाम को कालाढूंगी से पांच किमी पहले प्रिया बैंड के पास करीब 25 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे की वजह बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। इस हादसे में बस में सवार 17 लोग घायल हो गए। सभी घायल उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के बलरामपुर गांव निवासी हैं।
शनिवार शाम करीब 6:30 बजे नैनीताल घूमकर गोंडा के पर्यटक बस से वापस जा रहे थे। पर्यटकों की बस से चालक नियंत्रण खो बैठा और बस गहरी खाई में गिर गई। बस चालक रंजीत सिंह ने बताया कि ब्रेक फेल होने पर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बस खाई में जा गिरी। तेज रफ्तार बस की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी मिक्चर मशीन भी खाई में गिर गई। हादसे में आठ बच्चों समेत 17 लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी कालाढूंगी में भर्ती कराया गया, जहां से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
घायलों की सूची
नीतू अग्रवाल (35), अमन गर्ग (15), अमित गर्ग (34), प्रीति गर्ग(30), हर्ष अग्रवाल (08), शुभ (09), रश्मि जालान (40), अनूप (12), आयुषी गर्ग (17), अनिल गर्ग (13), अमर अग्रवाल (35), स्तुति (18), सुमित (13), अमोल गर्ग (15), आयुष (12), राजू (13) हैं।
विज्ञापन
- गोंडा के सैलानी नैनीताल से घूमकर लौट रहे थे घर
- प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को छुट्टी दे दी