{"_id":"5b2563814f1c1bfa6e8b854c","slug":"101529176961-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती का खुलासा नहीं होने पर व्यवसायी गुस्से में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती का खुलासा नहीं होने पर व्यवसायी गुस्से में
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में एक के बाद एक हो रही वारदातों से व्यापारी चिंतित हैं। उन्होंने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। कहा कि अपराधी बेखौफ हैं। उन्हें पुलिस का जरा भी डर नहीं है। व्यापारियों ने कहा कि यदि अपराधियों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो व्यापारी बाजार बंद करेंगे। आंदोलन भी होगा।
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक में में आए दिन हो रही हत्या, लूटपाट, डकैती, चोरियों पर चिंता जताई। संरक्षक राजेंद्र फर्स्वाण और पूरन पाठक ने कहा कि जिले में अपराध की बाढ़ सी आ गई है। अपराधी वारदात करते हैं और भाग जाते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों में पुलिस का भय समाप्त हो गया है। जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता टीटू ने कहा कि कुल्यालपुरा जैसी घनी आबादी में डकैती हो जाती है। रामपुर रोड में महिला की हत्या हो जाती है, इससे आम जनता में भय का माहौल पैदा हो गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी और ग्रामीण अध्यक्ष प्रमोद भट्ट ने कहा कि व्यापारियों में असुरक्षा की भावना है। बैठक में अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता, सुभाष मोंगा, अमरजीत सेठी, गुरुचरण सिंह (जिला अध्यक्ष), राकेश गुप्ता, मदन मोहन जोशी, नवीन वर्मा, प्रदीप सब्बरवाल, विनोद आनंद, हाजी नफीस, संजय वर्मा, अशोक वार्ष्णेय, शंकर भुटियानी, संदीप टंडन, राजीव शर्मा, नुसरत सिद्दीकी, इंद्र भुटियानी, खीमा शर्मा, मुनेश अग्रवाल, पीयूष गोयल, सुरेश मुलानी, जितेंद्र बर्गली, हरीश रौतेला करन सक्सेना रोहित जोशी किशन आर्या विजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।
अपराधियों को पकड़ो वर्ना बाजार बंद कर देंगे
व्यापारियों ने कहा, बेखौफ अपराधियों को पुलिस का नहीं है डर
डकैतियों ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर लगाए सवालिया निशान
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने हल्द्वानी महानगर में लगातार हो रही डकैतियों पर अपना रोष व्यक्त किया। आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के चलते अब डकैतियां की संख्या बढ़ी है। विरोध करने पर कत्ल किया जा रहा है। व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने आरोप लगाया कि पुलिस का काम हेलमेट चेकिंग तक सीमित हो गया है। पिछली घटनाओं के तुरंत बाद अंजान फेरी लगाने वाले, कबाड़ आदि का काम करने वालों के पहचान पत्र बनाने आवश्यक थे, लेकिन पुलिस अपनी लाचारी दिखाकर छोड़ दी। व्यापारी प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि हल्द्वानी का बाजार क्षेत्र एक सिपाही कवर करता था लेकिन अब दर्जनों पुलिसकर्मी कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं। पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता कम हो गयी है या फिर तबादले का खौफ कुछ नहीं करने देता है। बैठक में नवीन वर्मा, विपिन गुप्ता, हर्षवर्धन पांडे, योगेश शर्मा, मनोज जायसवाल, रूपेंद्र नागर, नवनीत राणा आदि थे।