{"_id":"5af875434f1c1bd1408b5090","slug":"101526232387-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों के साथ केवी में जर्मन भाषा कार्यशाला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ केवी में जर्मन भाषा कार्यशाला संपन्न
Updated Sun, 13 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां केंद्रीय विद्यालय में जर्मन भाषा कार्यशाला का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। छात्र छात्राओं ने हिंदी, अंग्रेजी, जर्मन भाषाओं से सुसज्जित त्रिभाषी कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। दो दिनी इस कार्यक्रम में मेजबान विद्यालय समेत मसूरी, मुक्तेश्वर, भीमताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, पौड़ी, देहरादून सहित 16 केंद्रीय विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया।
केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की सहायक आयुक्त नीता खुराना, कौसानी के प्राचार्य रवींद्र बिष्ट, प्रबंध समिति के सदस्य डॉ. विपिन चंद्र शाह ने शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कार्यशाला को छात्र-छात्राओं के भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया। कहा कि वर्तमान दौर भाषाओं का है। हर भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। कहा कि जर्मन भाषा के अनुभव से छात्र-छात्राओं को करियर संवारने में मदद मिलेगी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हिंदी, अंग्रेजी, जर्मन त्रिभाषी कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यशाला की शुरुआत में ईशा बरमानी, अंकिता भाटिया ने योगाभ्यास कराया। नेतृत्व में तमाम योग क्रियाएं भी हुई। मुख्य प्रबंधक जर्मन भाषा पुनीत कौर ने सफल शिविर के लिए प्राचार्य डॉ. माला तिवारी सहित पूरी टीम का आभार जताया। बाद में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी बांटे गए। पहले दिन भजन संध्या भी हुई। डॉ. मंजुल मठपाल ने संचालन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के स्काउटों समेत गौरीशंकर, भावना जोशी, गरिमा भंडारी, संजय रावत आदि ने भी सहयोग दिया।
अतिथि बोले, छात्र-छात्राओं के लिए कार्यशाला मील का पत्थर साबित होगी
देहरादून संभाग के 16 केवि के विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया