{"_id":"5ae5fb7c4f1c1b6e098b6f71","slug":"101525021564-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब नाजिर की नियुक्ति नहीं होने से भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब नाजिर की नियुक्ति नहीं होने से भड़के लोग
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जालली नवसृजित उपतहसील में नायब नाजिर की नियुक्ति नहीं होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। मालूम हो कि उपजिलाधिकारी रजा अब्बास ने यहां गत दिनों उपतहसील का जिम्मा संबंधित अधिकारियों का सौंपा था, लेकिन अभी तक नायब नाजिर की नियुक्ति नहीं होने से क्षेत्रवासियों के कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
नौ अप्रैल को जालली उपतहसील का जिम्मा उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सौंपा था, जिससे स्थानीय नागरिकों में हर्ष व्याप्त था, लेकिन लंबे समय बाद में उपतहसील में नायब नाजिर की नियुक्ति नहीं हुई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नायब नाजिर की नियुक्ति के आदेश ही नहीं हुए हैं, जिसके चलते उपतहसील का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र नायब नाजिर की नियुक्ति नहीं होती तो क्षेत्रवासी फिर से आंदोलन शुरू कर देंगे। बताया गया है कि नायब नाजिर को रानीखेत से जालली के लिए कार्यमुक्त नहीं किया गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रानीखेत तहसीलदार से वार्ता के बावजूद कोई सार्थक जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
ज्ञापन भेजने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष बीएस नेगी, केएल चौधरी, कुंदन बिष्ट, हरेंद्र नेगी, भूपाल खाती आदि शामिल थे। इधर एसडीएम रजा अब्बास ने बताया कि स्टाफ की समस्या को शीघ्र दूर कर लिया जाएगा।