{"_id":"59b5a4924f1c1bf97f8b5d20","slug":"101505076370-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैकेनिक का चालान होता देख दुकान स्वामी भड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैकेनिक का चालान होता देख दुकान स्वामी भड़का
Updated Mon, 11 Sep 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल/नैनीताल। पुलिस ने रविवार को भीमताल, भवाली में सघन चेकिंग की। यातायात के नियमों की अनदेखी करने पर दोपहिया वाहन चालकों से जुर्माना वसूला। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे भीमताल के मैकेनिक का चालान किया तो दुकान स्वामी और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। पुलिस कर्मियों ने दुकान स्वामी पर अभद्रता का आरोप लगाया है।
दो दिन पहले भीमताल डांठ में बिना हेलमेट बाइक चला रहे पॉलीटेक्निक के शिक्षक राजेंद्र सिंह नैनवाल की मौत हो गई थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस सभी वाहन चालकों की चेकिंग कर रही है। एसआई केवलानंद पाठक के नेतृत्व में पुलिस ने भीमताल डांठ में बगैर हेलमेट वाहन चला रहे 15 लोगों का चालान कर उनसे 1700 रुपये जुर्माना वसूला। इसी दौरान पुलिस ने बगैर हेलमेट बाइक चला रहे मल्लीताल के मैकेनिक का भी चालान कर दिया। इसका पता चलते ही दुकान स्वामी मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों से उलझने लगा। एसआई केवलानंद पाठक ने दुकान स्वामी पर पुलिस के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। चालान करने निकली टीम में एसआई केवलानंद पाठक, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, अनिल दत्त बेलवाल, दीवान सिंह आदि थे।
भवाली। कोतवाली के एसआई देवनाथ गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को यहां यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर 105 बाइक सवारों का चालान कर 14 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
नैनीताल। एसएसपी के विशेष निर्देशों के बाद पुलिस ने सरोवर नगरी में 71 वाहनों का चालान कर 9600 रुपये संयोजन शुल्क वसूला। कोतवाल विपिन चंद्र पंत, तल्लीताल के थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बिना हेलमेट पहने, तीन सवारियां बैठाने वाले, नो पार्किंग जोन में खड़े करने वाले, बिना कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की। सीओ विजय थापा के नेतृत्व में शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की भी एल्कोमीटर से जांच कर रही है। तेज गति से सड़क में दौड़ा रहे दोपहिया वाहन चालकों का भी चालन किया जा रहा है।