फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पंच निष्ठा का भाव रखें कार्यकर्ता: बचदा

पंच निष्ठा का भाव रखें कार्यकर्ता: बचदा

Sun, 06 Aug 2017 02:56 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
पंच निष्ठा का भाव रखें कार्यकर्ता: बचदा
हल्द्वानी। भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया। शनिवार को नैनीताल रोड स्थित एक बारात घर में पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि कहा कि पंच निष्ठा का भाव सभी कार्यकर्ताओं के भीतर होना चाहिए। पार्टी में पूर्ण निष्ठा होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि मोदी सरकार की तीन साल की उपलब्धियां और त्रिवेंद्र रावत सरकार की चार माह की उपलब्धियों का स्वयं अध्ययन करें। विधायक वंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को 48 हजार करोड़ के कर्ज मेें डुबो दिया था। भाजपा सरकार को कर्मचारियों को वेतन देने में परेशानियां हो रही है। मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, मनोज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनिल कपूर डब्बू, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मजहर नईम नवाब, दीपाली कन्याल, बिंदेश गुप्ता, तरुण बंसल, राकेश नैनवाल, प्रकाश रावत, भुवन भट्ट, चंदन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया का इस्तेमाल आक्रोश जताने में न करें
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सोशल मीडिया में उपज रहे कार्यकर्ताओं के मनमुटाव का मुददा भी उठा। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया को आक्रोश व्यक्त करने का माध्यम न बनाएं। इससे पार्टी की छवि पर भी प्रभाव पड़ता है। अगर कोई ऐसा करता है तो पार्टी नेतृत्व उस पर कार्यवाही करेगा। सोशल मीडिया का इस्तेमाल पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार में करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed