फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सेवानिवृत फौजी ने आज से अनशन की चेतावनी दी

सेवानिवृत फौजी ने आज से अनशन की चेतावनी दी

Tue, 01 Aug 2017 03:02 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत फौजी ने आज से अनशन की चेतावनी दी
हल्द्वानी। सेवानिवृत्त फौजी ने गांव की समस्या का समाधान नहीं करने पर जिला प्रशासन के खिलाफ एक से 14 अगस्त तक आमरण अनशन की चेतावनी दी है। आरोप लगाया कि गांव में गूल और नहर क्षतिग्रस्त कर दी गई, लेकिन जिला प्रशासन ने शिकायत के बावजूद जांच नहीं की। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया बसरखेत निवासी सेवानिवृत्त नायब सूबेदार खीम ने सिंह ने 24 मार्च 2017 को पत्र लिखकर अवगत कराया कि तड़ागताल -खौला मार्ग की खुदाई के दौरान ठेकेदार ने नहर और गूल को क्षतिग्रस्त कर दिया था। आरोप लगाया कि किसानों ने खेतों में गेहूं खरीदकर बुआई कर दी, लेकिन सिंचाई न होने से खेती बर्बाद हो गई। किसानों को अन्न नहीं मिल सका। इस मामले में सेवानिवृत्त फौजी ने मुआवजे की मांग की थी। जिला प्रशासन की ओर से शिकायत की जांच नहीं करने से नाराज खीम सिंह ने 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। इस मामले में कोई ठोस निर्णय नहीं मिलने पर भीम सिंह ने एक अगस्त से 14 अगस्त तक आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed