फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ten years imprisonment to the man guilty of raping a teenage girl in Ramnagar

Nainital Crime: रामनगर में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को दस साल की सजा, 20 हजार जुर्माना भी लगा

Sat, 13 Jan 2024 12:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Sat, 13 Jan 2024 12:50 PM IST
सार

रामनगर में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोप साबित होने पर अभियुक्त को 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। 
 

विज्ञापन
Ten years imprisonment to the man guilty of raping a teenage girl in Ramnagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर में एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोप साबित होने पर अभियुक्त को 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


अक्तूबर 2020 में रामनगर की किशोरी के साथ नावेद ने संबंध बनाए थे। किशोरी के भाई व अन्य लोगों ने उसे कमरे से पकड़ा था। रामनगर थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट नंदन सिंह राणा ने इस मामले में सजा सुनाई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि 11 अक्तूबर 2020 को यह घटना हुई थी। इसके बाद उसी दिन शाम को पीड़िता का मेडिकल भी किया गया था।
विज्ञापन

 

ये पढ़ें- Uttarakhand HC: PWD को निजी संपत्ति धारकों को नोटिस जारी करने के निर्देश; जानें क्यों आई ये नौबत

विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रही एसआई बबीता मेहरा ने सभी सैंपल जांच के लिए एफएसएल देहरादून को भेजे थे। मगर इस बीच पीडि़ता और उसे पिता गवाही के दौरान आरोपों से मुकर गए। मगर जांच के लिए देहरादून भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट में आरोपी और पीड़िता का डीएनए मैच हुआ था। इसके बाद आठ गवाह इस मामले में अदालत में पेश किए गए। इसमें एफएसएल में जांच करने वाले डा. मनोज अग्रवाल भी शामिल थे। आरोप साबित होने के बाद शुक्रवार को इस मामले में सजा सुनाई गई है। इसमें आरोपी को 10 साल की सजा और 20 हजार रुपये जुर्माना की सजा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed