फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   10% reservation is welcome, but identification of the deprived is still necessary

Nainital News: 10 फीसदी आरक्षण का स्वागत, अभी वंचितों का चिह्नीकरण जरूरी

Mon, 19 Aug 2024 06:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 19 Aug 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
10% reservation is welcome, but identification of the deprived is still necessary
हल्द्वानी। राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का शासनादेश जारी होने का राज्य आंदोलनकारियों ने स्वागत किया है और मुख्यमंत्री का आभार जताया है। राज्य आंदोलनकारियों ने वंचित राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण समेत तमाम लंबित मांगों को भी जल्द पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारियों का कहना है कि वंचित राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के लिए आवेदन लंबे समय से जिलाधिकारियों के पास लंबित हैं, उन पर अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। इस वजह से आंदोलनकारी राज्य गठन में अहम भूमिका के बावजूद उन्हें भुलाए जाने से आहत हैं। राज्य आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता सेनानियों की तरह सुविधा, सम्मान दिया जाए। सभी राजनीतिक दलों के एजेंडे में निकाय, पंचायत, विधानसभा में राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की जाए। वहीं, राज्य आंदोलनकारी सुरेंद्र रौतेला ने क्षैतिज आरक्षण संबंधी शासनादेश जारी होने पर सीएम का आभार जताया है।
विज्ञापन



सरकारी नौकरी में आरक्षण देने की मांग लंबी थी। सरकार को जल्द अन्य मांगों को पूरा करना होगा। इस मांग को पूरा करने के लिए सभी आंदोलनकारियों को बधाई। लंबित मांगों पर भी सरकार को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भुवन जोशी, संयोजक उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी मंच


सरकार को ये मांग पहले ही पूरी कर देनी चाहिए थी। आरक्षण की मांग पूरी करने पर मुख्यमंत्री आभार। सरकार ने मांग पूरी करके राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान किया है। अन्य मांगों पर भी सरकार को विचार करना होगा। - मोहन पाठक राज्य आंदोलनकारी


पृथक राज्य के लिए आंदोलनकारियों ने लंबा संघर्ष किया। सरकार को आंदोलनकारियों की अन्य मांगों को भी जल्द पूरा करना होगा। ये ही राज्य आंदोलन के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वालों को श्रद्धांजलि होगी। - प्रभात ध्यानी। राज्य आंदोलनकारी



राज्य आंदोलनकारियों की एक बड़ी लंबित मांग भी पूरी हुई है। तमाम संघर्षों के बाद उत्तराखंड राज्य मिला है। आंदोलनकारियों के इस संघर्ष को सरकार को कभी नहीं भूलना चाहिए।
- केदार पलड़िया, राज्य आंदोलनकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed