फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   10 modern machines will be installed in STH at a cost of Rs 4.5 crores.

Nainital News: एसटीएच में साढ़े चार करोड़ के खर्च से लगेंगी 10 अत्याधुनिक मशीनें

Tue, 20 Feb 2024 03:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 20 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
10 modern machines will be installed in STH at a cost of Rs 4.5 crores.
हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसटीएच को अब अत्याधुनिक मशीनों से लैस किया जा रहा है। ईएनटी, यूरोलॉजी सहित सात विभागों में करीब 10 अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगे। इसके लिए करीब 4.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 20 मार्च तक सभी मशीनें लगा दी जाएंगी।
विज्ञापन


सुशीला तिवारी अस्पताल में बीते दस साल से बैरा मशीन नहीं है। इस कारण कान की समस्या से जूझ रहे बच्चों और अन्य मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पाता है। अब एसटीएच प्रबंधन ने नई बैरा मशीन मंगा ली हैं। इसकी कीमत करीब 20 से 22 लाख रुपये बतायी जा रही है। फरवरी के अंत तक मशीन के अस्पताल में पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही ऑडियोमीटर विथ पीसी एंड प्रिंटर मशीन भी लगायी जा रही है जिससे सुनने की क्षमता की जांच की जा सकेगी। आंखों की जांच के लिए नेत्र विज्ञान विभाग में तीन मशीन लगवाई जा रही हैं, जिनसे आंख के आकार, काम करने के तरीके, बीमारी आदि की जांच की जाएगी। वहीं स्किन एंड वीडी, ऑर्थोपेडिक्स विभाग, रेसपिरेट्री मेडिसिन, जनरल सर्जरी, यूरोलॉजी विभाग के लिए भी एक-एक नई मशीनें मंगाई गई हैं। अस्पताल प्रबंधन की मानें तो मशीनों को खरीदने के संबंध में सारी कार्रवाई हो चुकी है। मार्च महीने तक सभी मशीनें अस्पताल में पहुंच जाएंगी और उनको विभागों में स्थापित कर दिया जाएगा। ताकि मरीजों की अत्याधुनिक मशीनों से जांच की जा सके।
विज्ञापन



ईएनटी, नेत्र विज्ञान विभाग सहित अन्य विभागों के लिए नई मशीनें मंगाई गई हैं, जिससे मरीजों की जांच करने में सुविधा होगी। जल्द ही सभी मशीनें अस्पताल में पहुंच जाएंगी। इनके संबंध में सारी कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. अरुण जोशी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed