{"_id":"5f9c79f38ebc3ea360758372","slug":"10-fake-notes-from-state-bank-s-deposit-machine-haldwani-news-hld402426087","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बैंक की डिपॉजिट मशीन से निकले 10 नकली नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट बैंक की डिपॉजिट मशीन से निकले 10 नकली नोट
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्टेट बैंक की डिपॉजिट मशीन से दो हजार रुपये के एक नोट समेत 10 नकली नोट मिले हैं। बैंक के कर्मचारी ने इस मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी है। कोतवाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर सोमवार को मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
नैनीताल रोड स्थित स्टेट बैंक की डिपॉजिट मशीन में ग्राहकों ने असली के साथ 10 नकली नोट भी जमा करा दिए हैं। अब ये काम किसने किया है यह जांच का विषय है। मशीन ने नकली दस नोटों को रिजेक्ट टोकरी में भेज दिया। शाम के समय बैंक के कर्मचारियों ने चेक किया तो पाया कि मशीन में नकली नोट पड़े हैं। इस मामले में स्टेट बैंक की तरफ से कोतवाली थाने में तहरीर भेजी गई, लेकिन यह अधूरी होने की वजह से पुलिस ने पूर्ण तहरीर लाने की बैंक कर्मचारी को सलाह दी। कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि सोमवार को तहरीर मिलने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच करेगी।
पिछले वर्ष डिपॉजिट मशीन में नकली नोट निकले थे। पहले एक नकली नोट निकलने पर प्राथमिकी दर्ज नहीं होती थी। बैंक में ऑडिटर आए थे और उन्होंने आपत्ति लगाई थी। एक-एक करके दस नकली नोट आने के बाद और ऑडिटर की आपत्ति देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
- गिरीश साहनी कैश आफिसर
स्मैक के साथ एक स्कूटी सवार गिरफ्तार
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने पीएनबी बैंक के सामने एक स्कूटी सवार को स्मैक के साथ धर दबोचा। कोतवाल संजय कुमार के अनुसार उपनिरीक्षक जितेंद्र सोराड़ी के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान नैनीताल रोड स्थित पीएनबी बैंक के सामने एक स्कूटी सवार की तलाशी ली गई। पुलिस ने उसके पास से 2.07 ग्राम स्मैक बरामद होने के बाद हिरासत में ले लिया। पकड़ा गया अभियुक्त रंजन पांडे मल्ला गोरखपुर का रहने वाला है।