फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   MLA Ganesh Joshi Wept in press conference.

जेल के दिनों को याद कर रो पड़े विधायक गणेश जोशी 

Sun, 10 Apr 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 10 Apr 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
MLA Ganesh Joshi Wept in press conference.
विधायक गणेश जोशी - फोटो : amar ujala

शक्तिमान घोड़े की टांग तोड़ने के आरोपी मसूरी विधायक गणेश जोशी जेल में बीताए कटु अनुभवों को याद रविवार को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में रो पड़े। उनकी आंखें भर आईं। विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने जेल में उनकी हत्या की साजिश की। उन्हें सामान्य कैदियों की तरह रखा गया।

विज्ञापन


राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि उन्हें जेल में नहाने के लिए गर्म पानी नहीं मिला। वे भूखे रह सकते हैं मगर बगैर नहाए नहीं रह सकते। पहले दिन जेल में पूरी रात वे सो नहीं पाए। 
विज्ञापन


उनकी जेल में हत्या की साजिश से वे डर गए थे। विधायक ने कहा कि पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार को उन्हें झूठे मामले में फंसाने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


18 मार्च 2016 को सुबह सवा नौ बजे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। उसी शाम तीन बजे शहर में आयकर विभाग के छापे पड़े और रात को सरकार की छुट्टी हो गई। 

अमानवीय एवं नारकीय स्थिति को देखा जेल में 
विधायक ने कहा कि जेल में उन्होंने अमानवीय एवं नारकीय स्थिति को देखा। 580 कैदी की क्षमता वाली जेल में 1240 कैदियों को रखा गया है। 50 फीसदी कैदी ऐसे हैं जिनके कोर्ट में मामले विचाराधीन हैं। 

सामान्य अपराध श्रेणी के कैदियों को मात्र इस वजह से कारावास भोगना पड़ा है क्योंकि उनके पास पांच हजार की जमानत राशि नहीं है। कुछ कैदियों को लकवा है। विधायक ने कहा कि वे इन कैदियों की लड़ाई लड़ेंगे। 


मामले को लेकर वे राज्यपाल से मिल चुके हैं। विधायक ने कहा कि हरीश रावत जहां नदी गदेरों की बात करते हैं, वही परिवार के लोग बीएमडब्लू में घूम रहे हैं। सोमवार को अपने विधान सभा क्षेत्र में वे पोल खोल रैली निकालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed