{"_id":"56fd64904f1c1b0742f00105","slug":"millions-loss-of-shop-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 31 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय कालोनी हाथीबड़कला में एक परचून की दुकान में देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान संचालक के अनुसार 15 हजार रुपये की नगदी समेत करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
परचून दुकानदार किरन कुमार ने बताया कि वह बुधवार रात सवा दब बजे दुकान बंद कर अपने कमरे में सोने चले गये। उनका बेटा मोबाइल पर गेम खेल रहा था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पटाखे की आवाज आई, तो बेटा बाहर निकला।
विज्ञापन
उसने दुकान से धुआं निकलता देखा। यह देखकर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर घर वाले व आस पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गये। लोगों ने जैसे तैसे दुकान का शटर उठाकर आग को बुझाने का प्रयास किया। मगर आग की लपटें और तेज होती गई।
विज्ञापन
फोन पर सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। दुकानदार ने बताया कि दुकान में फ्रीज, टीवी, कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटो स्टेट मशीन, गाडी के कागज, हैंडी कैंप कैमरा के अलावा और भी कई महंगे सामान दुकान में रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि दुकान में रखा सारा सामान जल गया है।