फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Mice made blast in power house

चूहे ने बिजली घर में कराया ब्लास्ट

Fri, 06 Sep 2013 05:45 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 06 Sep 2013 05:45 PM IST
विज्ञापन
Mice made blast in power house

अब तक चूहा बिल्ली के खौफ से छिपता रहता था, लेकिन अब चूहे के दिन फिर गए हैं। चूहे ने बिजली घर में ब्लास्ट करवा कर हड़कंप मचा दिया।

विज्ञापन


हुआ यूं कि हरिद्वार में बिजलीघर के फीडर में चूहे के घुस जाने से उसमें धमाका हो गया। धमाके के चलते तारों में आग लग गई जिससे शहर में बिजली आपूर्ति 13 घंटे ठप रही। अचानक बिजली के गुल हो जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।

पढ़ें, डीएवी में आज पेटियों से निकलेगी जीत
विज्ञापन


पढ़ें, ये डीएम जरा अलग किस्म के हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन


मायापुर स्थित फीडर के सर्किट ब्रेकर में एक चूहा घुस गया था। जिससे सर्किट ब्रेकर के इंटरप्टर में जोरदार धमाके हो गया। इससे इंटरप्टर फट गया और उसमें लगे तारों में आग लग गई। तारों में आग लगने से ट्रांसफार्मर से बिजली गुल हो गई।

कर्मचारियों में हड़बड़ी
फीडर में धमाका होने से कर्मचारियों में हड़बड़ी मच गई। उन्होंने आनन-फानन में अग्निरोधक यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया। आपूर्ति भंग होने से देवपुरा चौक से आर्यनगर चौक और हाईवे क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। गुरुवार सुबह पांच बजे तक बिजली गुल रही उसके बाद दोपहर दो बजे तक बिजली आती जाती रही।

निगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि रात में मायापुर फीडर में चूहा घुसने से आग लग गई थी। आग लगने पर सभी कर्मचारियों को मौके पर बुला लिया गया। धमाका होने से निमग को नुकसान हुआ है। लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए बीच-बीच में विद्युत आपूर्ति सुचारु की जा रही है। फीडर समेत अन्य चीजों को दुरुस्त करवाया जा रहा है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed