फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   MGNREGA wages will not without Aadhar card.

अब बिना 'आधार' के नहीं मिलेगी मनरेगा मजदूरी 

Wed, 04 May 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 May 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
MGNREGA wages will not without Aadhar card.
आधार कार्ड - फोटो : demo pic
मनरेगा योजना से जुडे़ जॉब कार्ड धारकों को अब बिना आधार कार्ड के मजदूरी नहीं मिलेगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जॉब कार्ड धारकों के बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक करने का निर्देश जारी किया है। 
विज्ञापन


इसको देखते हुए ग्राम्य विकास विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को कहा है कि वे अपने जिलों के जॉब कार्ड धारकों के आधार कार्ड को अपलोड करें। वहीं, जिनके पास आधार कार्ड नहीं है उनका कार्ड प्राथमिकता से बनवाया जाए। 
विज्ञापन


प्रदेश में 9,56,173 जॉब कार्डधारक
प्रदेश में 9,56,173 जॉब कार्डधारक हैं। इनमें से 5,21,976 ऐसे हैं जिनके पास आधार कार्ड नहीं है। जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में महज 18 फीसदी मनरेगा जॉब कार्ड धारकों के पास आधार कार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत में 36 फीसदी, चमोली में 40 फीसदी, पिथौरागढ़ में 32 फीसदी, रुद्रप्रयाग में 34 फीसदी जॉब कार्ड धारकों के पास आधार कार्ड है। 

ग्राम्य विकास सचिव मनीषा पंवार ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को 31 मई तक जॉब कार्ड धारकों के आधार कार्ड अपलोड करवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed