{"_id":"9613f0bf43adf276916826b8ec24756a","slug":"meeting-will-be-held-on-kedarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथः पांच अक्टूबर से शुरू होगी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथः पांच अक्टूबर से शुरू होगी यात्रा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Sep 2013 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ यात्रा नवरात्र के पहले दिन यानी आगामी पांच अक्टूबर से शुरू होगी। यह फैसला सोमवार को देहरादून में हुई बैठक में लिया गया। इसी दिन बदरीनाथ यात्रा भी शुरू होगी।
विज्ञापन
इस दौरान बताया गया कि यात्रा के लिए दो पड़ाव बनाए जाएंगे। ये पड़ाव भीमबली और लैंनचौली में होंगे। जहां यात्रियों को स्वास्थ्य परिक्षण किया जाएगा और खाने पीने व आराम करने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
चार हैली सर्विस
इसके साथ ही बैठक में यात्रा के दौरान चार हैली सर्विस देने का फैसला हुआ। इसमें दो हैली सर्विस देहरादून से और दो गुप्तकाशी से दी जाएंगी। लेकिन डीएम द्वारा अनुमति लेने के बाद ही ये सर्विस मिल पाएगी।
विज्ञापन
इस बैठक में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, मंदिर समिति के सदस्य और अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, पर्यटन मंत्री अमृता रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पढ़ें, केदारनाथः चोराबाड़ी ग्लेशियर के आगे का हिस्सा टूटा, खतरा
मौसम हुआ खराब
यह बैठक सचिवालय में हुई। राज्य सरकार केदारनाथ यात्रा शुरू करवाने का प्रचार कई दिनों से कर रही है। जबकि पैदल मार्ग अब भी पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हैं। सोमवार को सुबह से ही केदारघाटी में मौसम खराब है। रविवार की सुबह धूप खिलने के बाद रात आठ बजे से मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया था। मूसलाधार बारिश होने से कई स्थानों पर मलबा सड़क पर आ गया। चंद्रापुरी क्षेत्र में स्यालसौड़ के पुल से आगे बड़ा पेड़ धराशायी हो गया।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...