{"_id":"e74d2d92-e4a1-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"mdm-scheme-are-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील तो मास्साब खा गए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड डे मील तो मास्साब खा गए...
रुड़की/ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड डे मील की थाली में स्कूल के शिक्षक छेद करने से बाज नहीं आ रहे हैं। केन्द्र सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना को सरकारी स्कूल के अध्यापक धत्ता बताते हुए गोलमाल करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
रुड़की में मिड डे मील योजना में गड़बड़ी किये जाने का मामला सामने आया है। एक स्कूल द्वारा एमडीएम रजिस्टर में बच्चों की उपस्थिति ज्यादा दिखाई गई है, जबकि मौके पर छात्रों की उपस्थिति कम थी।
विज्ञापन
बीईओ के निरीक्षण के दौरान यह गड़बड़ी पकड़ी गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक से बीईओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। खंड शिक्षा अधिकारी ओपी वर्मा द्वारा एक जुलाई से लगातार स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
गुरुवार को बीईओ राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर पांडा में पहुंचें। यहां पर उन्होंने मिड डे मील योजना का रजिस्टर चेक किया तो उसमें बच्चों की उपस्थिति 102 दिखाई गई थी, लेकिन जब बीईओ ने स्वयं बच्चों की गिनती की तो मौके पर 85 बच्चे उपस्थित ही पाए गये।
यानी 17 बच्चों का अतिरिक्त मिड डे मील बनाया दिखाया गया। बीईओ ने इस संबंध में जब विद्यालय के शिक्षकों से पूछा तो उन्होंने सफाई देते हुए बताया कि मिड डे मील खाने के बाद कुछ बच्चे घर चले गये हैं।
बिन छुट्टी गायब मिले शिक्ष्ाक
बीईओ ने बताया कि स्कूल में चारदीवारी है साथ ही गेट भी लगा है। ऐसे में बच्चे स्कूल से कैसे बाहर चले गये। मिड डे मील ही नहीं स्कूलों से बिन छुट्टी गायब रहने के मामले में भी शिक्षकों की कारगुजारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
बीईओ के निरीक्षण में बिना अवकाश ही विद्यालय से छह शिक्षक नदारद मिले। स्कूल में 161 बच्चे पंजीकृत हैं। बीईओ वर्मा ने बताया कि इस संबंध में स्कूल प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बच्चों की नहीं बढ़ पा रही उपस्थिति
सरकारी विद्यालयों को खुले हुए तीन दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी भी बच्चों की संख्या 50 फीसदी तक भी नहीं पहुंच पा रही है। बीईओ ओपी वर्मा ने बताया कि गुरुवार को किये गये स्कूलों के निरीक्षण में बच्चों की उपस्थित कम पाई गई।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेहवड़ खुर्द में 168 में से 69, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेहवड़ में 110 में से 54 ही छात्र उपस्थित मिले। इसी तरह से राजकीय इंटर कालेज इमलीखेड़ा में 503 में से 255 छात्र उपस्थित मिले।