{"_id":"56dd05fc4f1c1b756a8b4569","slug":"maletha-activist-sameer-movement-in-new-tehri","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमालय बचाने के लिए आंदोलित रहे समीर के वजन में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमालय बचाने के लिए आंदोलित रहे समीर के वजन में गिरावट
ब्यूरो / अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Mon, 07 Mar 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
समीर रतूड़ी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीठ और कंधे में दर्द की समस्या से परेशान हिमालय बचाओ आंदोलन के समीर रतूड़ी का प्रशासन ने रविवार को नई टिहरी जिला अस्पताल में एक्सरे और स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उनके वजन में सात किलो की गिरावट आई है। एक्सरे की रिपोर्ट सामान्य आई है।
विज्ञापन
समीर मलेथा आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर वे 22 फरवरी से जेल में अनशन पर है। रविवार को उनका 14वें दिन भी अनशन जारी रहा।
विज्ञापन
पीठ और कंधों में दर्द होने की शिकायत पर बीती रात को प्रशासन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में भर्ती के दौरान प्रशासन ने उन्हें ग्लूकोज लेने का सुझाव दिया, लेकिन रतूड़ी ने ग्लूकोज और ड्रिप लगाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि एक्सरे की रिपोर्ट सामान्य है। डॉ. अमित राय ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण में उनके वजन में 7 किलो की गिरावट आई है। अपराह्न बाद प्रशासन ने रतूड़ी को दोबारा जेल भेज दिया है।