फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Landslides, killing six members of the same family

बीती रात मौत के आगोश में सो गया एक और परिवार...

Thu, 11 Jul 2013 08:28 PM IST
भीमताल/नैनीताल/ब्यूरो
भीमताल/नैनीताल/ब्यूरो Updated Thu, 11 Jul 2013 08:28 PM IST
विज्ञापन
Landslides, killing six members of the same family

उत्तराखंड के चमोली जिले के भिकोना गांव में मंगलवार की रात भूस्खलन में

विज्ञापन
सात लोगों को दफन होने के ठीक एक दिन बाद बुधवार की रात प्रकृति का कहर नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लाक के ल्वाड़डोबा गांव पर बरपा।

मौत बनकर दरकी पहाड़ी का मलबा दो मंजिले मकान को लीलते हुए उसमें सोए दंपति और उनकी चार बेटियों की सांस छीन गया। कुल सात सदस्यों के इस हंसते-खेलते परिवार में अब सिर्फ 13 साल का बालक बचा है।

घटना के वक्त वह अपने घर में नहीं था। बृहस्पतिवार की सुबह जिलाधिकारी, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और दोपहर बाद सभी शव मलबे से निकाल लिए गए। गांव में ही शवों का पोस्टमार्टम कर दिया गया।
विज्ञापन


एक झटके में परिवार के सभी लोग दफन
धारी तहसील के ल्वाड़डोबा गांव भीमताल से करीब 135 किलोमीटर दूर पड़ता है। गांव के किसान हयात राम का परिवार बुधवार रात को खाना खाने के बाद अपने दोमंजिले मकान में सो गया। रात करीब दो बजे तेज बारिश के बीच मकान के पीछे की पहाड़ी से जबरदस्त भूस्खलन हुआ और देखते ही देखते मलबा हयात सिंह के मकान को जमींदोज कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलबे के ढेर में 32 वर्षीय हयात पुत्र बच्ची राम, उसकी पत्नी आनंदी देवी (28), चार में पढ़ने वाली सबसे बड़ी बेटी नीलम (10), कविता (8), हिमानी (6) और निशा (डेढ़ साल) दफन हो गए। सुबह होने तक इस घटना का आसपास के लोगों को आभास तक नहीं हो पाया, क्योंकि रातभर से हो रही तेज बारिश के शोर के चलते किसी को कुछ आभास नहीं हो पाया।

तेज बारिश के चलते नहीं लगी खबर
लोग जागे तो हयात के मकान को मलबे में तब्दील देख दहल गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन, पुलिस को दी और उसके बाद खुद मलबे में शवों की खोज शुरू की। दोपहर में डीएम अरविंद सिंह ह्यांकी, सीओ बचन सिंह राणा, धारी तहसीलदार दामोदर पांडे समेत कई राजस्व उपनिरीक्षक मौके पर पहुंचे।


तब तक सभी छह शव मलबे से निकाल लिए गए थे। भूस्खलन के बाद गांव के लोग भयभीत हैं। आसपास के परिवारों के लिए भी खतरा बढ़ रहा है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खतरे से घिरे परिवारों की सुरक्षा का तत्काल इंतजाम किया जाए।

हयात राम के परिवार में अब सिर्फ उसका 13 साल का बेटा विनोद आर्या ही बचा है। घटना की रात वह अपने ताऊ के घर पर सोने चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed