फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Youths are receiving training from trained army personnel.

Kotdwar News: सेना के प्रशिक्षित जवानों से युवाओं को मिल रहा प्रशिक्षण

Mon, 25 May 2026 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 25 May 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
Youths are receiving training from trained army personnel.
सात राज्यों से पहुंचे छात्र उत्तराखंडी संस्कृति से हो रहे रुबरु
विज्ञापन

लैंसडौन। सेंट्रल कमांड चिल्ड्रन समर एडवेंचर कैंप में सेना के प्रशिक्षित जवान युवाओं को उनकी अभिरुचि के अनुसार प्रशिक्षित कर रहे हैं। मध्य कमान समूह लखनऊ रीजन के अलावा देश की अन्य कमांड के सीमित छात्र शिविर में प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर में पहुंचे छात्र लैंसडौन के दर्शनीय स्थलों, सैन्य पृष्ठभूमि से संबंधित ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण कर रहे हैं।
गढ़वाल राइफल्स के कमान लाइन ट्रेनिंग बटालियन में आयोजित शिविर में मध्य कमान समूह लखनऊ क्षेत्र सहित अन्य कमांड के 78 छात्र व 63 छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर में विभिन्न प्रकार के खेल, मनोरंजन, एडवेंचर गतिविधियों को शामिल किया गया है। स्थानीय छात्रों ने बताया कि अन्य राज्यों से शिविर में पहुंचे छात्रों के अनुभवों को साझा करने से काफी कुछ नया सीखा।
विज्ञापन

शिविर में सेंट्रल कमांड एवं अन्य कमांड के सैनिकों व पूर्व सैनिकों के बच्चों ने आवेदन किया था। गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं के बौद्धिक, शारीरिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed