{"_id":"5e5d3fde8ebc3eeb69467519","slug":"young-man-accused-of-assault-in-house-case-filed-kotdwar-news-drn338035862","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम दर्था निवासी एक व्यक्ति ने पास के ही गांव के एक युवक पर घर में घुसकर मारपीट और गाली गलौच करने का आरोप लगाते हुए राजस्व पुलिस को तहरीर दी। राजस्व पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पटवारी उमेश शर्मा ने बताया कि लैंसडौन तहसील के अंतर्गत ग्राम दर्था निवासी मनमोहन सिंह ने गत 29 फरवरी को मामले में तहरीर दी थी। तहरीर में पीड़ित ने कहा कि गत 27 फरवरी को ग्राम बस्याणी निवासी पंकज सिंह उसके घर पहुंचा और गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसकी पत्नी और भतीजे ने किसी तरह बीच बचाव कर आरोपी से उसे छुड़ाया, जिस पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी उपद्रव की कई शिकायतें मिलती रही हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पंकज सिंह के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।