फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Women were ahead in voting in Kotdwar Municipal Corporation elections

Kotdwar News: कोटद्वार नगर निगम के चुनाव में वोट डालने में महिलाएं रही आगे

Fri, 24 Jan 2025 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Women were ahead in voting in Kotdwar Municipal Corporation elections

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के मेयर व पार्षद पदों के लिए बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं वोट डालने में आगे रहीं। कुल 1,18,808 मतदाताओं वाले नगर निगम में 75,675 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें महिला मतदाताओं में मतदान को लेकर खासी उत्सुकता देखी गई। 60,060 में से 40,175 महिलाओं ने मतदान किया, जबकि 58,722 में से केवल 35,498 पुरूष मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।नगर निगम कोटद्वार का पहले चुनाव की तरह ही दूसरा चुनाव भी बैलेट पेपर से होने के कारण मतदान काफी धीमी गति से हुआ। जिसके कारण सुबह आठ बजे से देर रात तक बूथों पर मतदान के लिए कतार लगी रही। मेयर की सीट पिछली बार जहां महिला के लिए आरक्षित थी, वहीं इस बार सामान्य है। इस बार भी मतदान करने में महिलाओं ने ही बाजी मारी।
सबसे अधिक मतदान का प्रतिशत (75.74) भाबर के जीजीआईसी कण्वघाटी (कलालघाटी) स्थित बूथ नंबर 95 में रहा। यहां 882 में से 361 महिलाओं व 307 पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले। सबसे कम मतदान राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिताबपुर में हुआ। जहां केवल 52.40 फीसदी मतदान हुआ। नंदपुर में देर रात दस बजे तक मतदान हुआ। लंबी लाइन होने के कारण कई मतदाता बिना वोट दिए ही लौट गए। एडीएम पौड़ी/रिटर्निंग अधिकारी अनिल गब्र्याल और एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का आभार जताया है। बताया कि कोटद्वार नगर निगम चुनाव में 63.70 फीसदी मतदान हुआ। मतदान खत्म होते ही देर रात पोलिंग पार्टियों ने अपने बस्ते और बैलेट बाक्स राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा करवाए।
विज्ञापन




.

वोट डालने में दुगड्डा में भी महिलाएं रही आगे



दुगड्डा। अध्यक्ष व सभासद पद के लिए दुगड्डा नगर पालिका में चार बूथ बनाए गए थे। दुगड्डा में मतदान करने में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं आगे रहीं। यहां 749 महिलाओं में से 598 महिलाओं और 743 पुरुषों में से 588 ने मताधिकार का प्रयोग किया। वार्ड नंबर-1 धनीराम बाजार में मतदान का प्रतिशत सर्वाधिक 83.46 फीसदी रहा। यहां 197 महिलाओं में 161, 190 पुरुष मतदाताओं में से 162 ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed