फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Women made mushroom production a means of employment

महिलाओं ने मशरूम उत्पादन को बनाया रोजगार का जरिया

Sun, 30 Jan 2022 06:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
Women made mushroom production a means of employment
सुखरौ देवी स्वयं सहायता समूह और सिद्धबाबा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं मशरूम का उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इन दोनों समूह की महिलाओं की ओर से एक माह पूर्व स्वयं के सहयोग से धनराशि एकत्रित कर मशरूम की खेती शुरू की गई। उन्होंने पहली फसल के रूप में 50 किलो मशरूम का उत्पादन किया है। महिलाओं की ओर से मशरूम की जैविक खेती की जा रही है। पहली फसल से उत्साहित महिलाएं अब इसके वृहद उत्पादन की तैयारी में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

सुखरौ देवी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष शर्मिला नेगी ने बताया कि उनके समूह ने सिद्धबाबा स्वयं सहायता समूह के साथ मिलकर मशरूम उत्पादन की ठानी। दोनों स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 20 महिलाओं ने स्वयं के सहयोग से करीब 5 हजार रुपये की धनराशि एकत्र कर मशरूम उत्पादन कर कार्य शुरू किया। इसके तहत उन्होंने 10 गुना 12 के एक कमरे में करीब 70 बैग लगाए। उन्होंने बताया कि करीब एक माह बाद उन्होंने जनवरी माह में पहली फसल के रूप में करीब 50 किलो मशरूम का उत्पादन किया है। उनकी ओर से ढिंगरी मशरूम की जैविक खेती की जा रही है।
विज्ञापन

40 हजार रुपये तक काम चुकी हैं महिलाएं
सुखरौ देवी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष शर्मिला नेगी, कोषाध्यक्ष सुमति रावत, सचिव शोभा रावत, सिद्धबाबा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रीना डोबरियाल और सचिव हेमलता बड़थ्वाल ने बताया कि उनके समूह की महिलाओं ने एक माह पूर्व मशरूम उत्पादन शुरू किया है। एक माह के अंतराल में करीब 4 बार मशरूम निकाल लिया है। जिससे करीब 40 हजार रुपये की आय का अनुमान है। शर्मिला नेगी ने बताया कि उन्होंने जलागम से मशरूम उत्पादन के साथ ही खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण लिया था। वर्ष 2004 से 2007 तक उन्होंने देहरादून जिले के जौनसार भाबर में महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण और मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed