{"_id":"6aa156c3f4ca2e34b70b40e0","slug":"winners-of-the-chess-and-carrom-competitions-were-awarded-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-126401-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: शतरंज और कैरम प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: शतरंज और कैरम प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत
Wed, 09 Sep 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 09 Sep 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल तल्ला मोटाढाक में अंतर-विद्यालयी शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता हुई। खिलाड़ियों ने बेहतरीन निशानेबाजी और बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।
बुधवार को खेली गई शतरंज प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में बलूनी पब्लिक स्कूल के अथर्व विजयी रहे। कांवेंट स्कूल के शिवांश शर्मा उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में हेरिटेज स्कूल की स्वर्णिमा नेगी विजेता व बलूनी पब्लिक स्कूल की स्वर्णिमा रावत उपविजेता रहीं। जूनियर बालक वर्ग में कांवेंट स्कूल के श्रियांशु कुक्शाल विजेता व एसजीआरआर के शाश्वत नेगी उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में बलूनी पब्लिक स्कूल में सौम्या खरबंदा विजेता व हेरिटेज स्कूल की अदीता रावत उपविजेता रहीं।
कैरम प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में बलूनी पब्लिक स्कूल के आयुष कोटनाला विजेता एवं नवयुग पब्लिक स्कूल के प्रतीक उपविजेता रहे। सीनियर बालक वर्ग में नवयुग के अभय रावत विजेता एवं टीसीजी के अंकुर शाह उपविजेता रहे। जूनियर बालिका वर्ग में बाल भारती स्कूल की नाविका विजेता एवं टीसीजी स्कूल की लक्ष्याक्षा भंडारी उपविजेता रहीं। सीनियर बालिका वर्ग में टीसीजी की आयुषी विजेता एवं नवयुग की ज्योति गौर उपविजेता रहीं।
विज्ञापन
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के बॉक्सिंग कोच नितिन नेगी एवं बलूनी पब्लिक स्कूल की निदेशिका अभिलाषा भारद्वाज ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के एमडी विपिन बलूनी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।