{"_id":"6aa152e12a5dac99fc05d2c3","slug":"gic-dwarikhals-team-won-the-under-19-boys-kabaddi-event-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-126396-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: अंडर-19 बालक वर्ग कबड्डी में राइंका द्वारीखाल की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: अंडर-19 बालक वर्ग कबड्डी में राइंका द्वारीखाल की टीम जीती
Wed, 09 Sep 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 09 Sep 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। खेल महाकुंभ के अंतर्गत न्याय पंचायत सिंराई में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। अंडर-14 एवं अंडर-19 वर्ग में हुईं प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
खेल मैदान डाडामंडी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन ग्राम पंचायत सिंराई की प्रधान आरती बड़थ्वाल एवं नोडल अधिकारी खेल महाकुंभ सिंराई एवं राजकीय इंटर कॉलेज द्वारीखाल के प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने फीता काटकर किया। अंडर-19 बालक वर्ग की कबड्डी में राइका द्वारीखाल की टीम विजयी रही। 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में अंकित डोबरियाल अव्वल रहे। अक्षय ने ऊंची कूद एवं अमन ने लंबी कूद में बाजी मारी। गोला फेंक व चक्का फेंक में शौर्य सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं, अंडर-14 बालक वर्ग की कबड्डी में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजबाट विजेता एवं राइका द्वारीखाल उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में राइका द्वारीखाल की टीम विजेता एवं राकउमावि वासिंज्ञाना की टीम उपविजेता रही। इस वर्ग में लंबी कूद में पियूष कुमार सोनी और ऊंची कूद में उदय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।