फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Wheat crop worm, farmers upset

गेहूं की फसल पर लगा कीड़ा, किसान परेशान

Fri, 03 Apr 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop worm, farmers upset
भाबर की खेती किसानी पर बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के बाद कीड़े का प्रकोप बन गया है, इससे किसानों के चेहरों पर निराशा छाने लगी है। काश्तकारों ने कृषि विभाग से पूरे इलाके में कीटनाशक का छिड़काव करने की मांग की है।
विज्ञापन

एक माह से रुक-रुककर हो रही बारिश और ओलावृष्टि से पहले से ही कोटद्वार भाबर के काश्तकार परेेशान हैं। अब रही सही कसर गेहूं की फसल पर लगी बीमारी और कीड़े ने पूरी कर दी है। मगनपुर निवासी काश्तकार जगदीश बहुखंडी व ज्ञान सिंह नेगी का कहना है कि उनके गांव में कई बीघा गेहूं की अगेती फसल बीमारी और कीड़े की चपेट में आ गई है, जिससे काश्तकार परेशान हैं। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की ओर से दी गई दवाई भी फसल को कीटों से नहीं बचा पा रही है। पौड़ी के मुख्य कृषि अधिकारी डीएस राणा ने बताया कि काश्तकारों ने यदि कुछ समय पहले सुझाए गए कीटनाशक का छिड़काव किया होता तो कीड़े के प्रकोप से बचा जा सकता था। उन्होंने क्षेत्रीय सहायक कृषि अधिकारियों की सलाह पर छिड़काव की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed