फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress is trying to divide Sanatan Dharma: Kohli

कांग्रेस सनातन धर्म को बांटने की कोशिश कर रही : कोहली

Mon, 07 Sep 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 07 Sep 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Congress is trying to divide Sanatan Dharma: Kohli
कोटद्वार। भाजपा सांगठनिक जनपद कोटद्वार की ओर से सोमवार को कांग्रेस के कथित सनातन विरोधी विचारों और संकीर्ण राजनीतिक आचरण के खिलाफ कोटद्वार तहसील परिसर में सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना दिया गया।
विज्ञापन

धरनास्थल पर आयोजित सभा में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पौड़ी मुकेश कोहली ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम कर रही है, जबकि कांग्रेस छद्म युद्ध के जरिए सनातन धर्म और समाज को बांटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह नीति उत्तराखंड में सफल नहीं होगी।
विज्ञापन

सह वक्ता भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष जॉनी केसरिया ने कांग्रेस पर अनुसूचित समाज को बांटने और ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। इस मौके पर मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, बीरेंद्र रावत, सौरव नौडियाल, रितु चमोली, किरन काला, शशिबाला केष्टवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन सुरेंद्र आर्य ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed