{"_id":"6a9e9ea3f3e2184b5b042762","slug":"roadways-buses-started-operating-from-the-depot-premises-relief-from-traffic-jams-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-126333-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: डिपो परिसर से चलना शुरू हुईं रोडवेज बसें, जाम से मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: डिपो परिसर से चलना शुरू हुईं रोडवेज बसें, जाम से मिली निजात
Mon, 07 Sep 2026 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 07 Sep 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब डिपो के बाहरी हिस्से का होगा नवीनीकरण
कोटद्वार। रोडवेज डिपो का नया भवन बनकर तैयार होने के बाद अब रोडवेज बसों को डिपो परिसर में खड़ा करना शुरू किया है। इससे काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिली है।
रोडवेज डिपो के नए भवन का निर्माण पूरा हो गया है। लिफ्ट स्थापित करने के साथ भवन सज्जा आदि कार्य किए जा रहे हैं। वहीं, नए भवन के बाहरी हिस्से में पुराने भवन को गिराकर मलबा उठा लिया गया है। रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग पर बनी दुकानों के दुकानदारों, प्रतिष्ठान व संस्थान संचालकों ने जाम से निजात मिलने पर राहत की सांस ली। वहीं, रोडवेज डिपो के नजदीक गोविंद नगर की सघन आबादी के लोगाें को भी सोमवार को जाम से नहीं जूझना पड़ा। सोमवार को गुरुग्राम, फरीदाबाद, दिल्ली समेत कई बसें डिपो परिसर से ही संचालित हुईं।
एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि अभी फिलहाल डिपो परिसर में हुए जलभराव को खत्म कर भूमि काे समतल किया गया है। अभी वहां मिट्टी भराव कर और अधिक बसों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा किया जाएगा।