{"_id":"671bcc7dd849eb73420a8096","slug":"vyasghat-rafters-and-kayakers-spread-thrill-in-the-waves-of-ganga-on-the-banks-of-ganga-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-533499-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: व्यासघाट गंगा तट पर राफ्टर व क्याकर्स ने गंगा की लहरों में बिखेरा रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: व्यासघाट गंगा तट पर राफ्टर व क्याकर्स ने गंगा की लहरों में बिखेरा रोमांच
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। द्वारीखाल ब्लाॅक की ग्राम पंचायत किनसुर के गंगा तट पर स्थित बागी गांव में तीन दिवसीय नयार उत्सव 2024 के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न साहसिक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। वहीं, बृहस्पतिवार देर शाम बागी गांव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
शुक्रवार को साहसिक खेल प्रतियोगिताओं में शामिल राफ्टिंग दलों को विधायक राजकुमार पोरी ने उमरासू से हरी झंडी दिखाकर व्यास घाट के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जनपद पौड़ी को देश-प्रदेश के अलावा विदेशों में भी अलग पहचान मिलेगी। इसके साथ ही नयार नदी में कयाकिंग और वाटर स्पोर्ट्स की रोमांचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
गंगा नदी में राफ्टिंग के आयोजन ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। दूसरे दिन मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, उपजिलाधिकारी यमकेश्वर चतर सिंह चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र फोनिया, खेल अधिकारी संदीप डुकलान सहित अन्य अधिकारी, प्रतिभागी व ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
.
आज होंगे साइकिलिंग एडवेंचर्स
सतपुली। नयार महोत्सव 2024 के अंतर्गत शनिवार को सुबह 11 बजे बिलखेत से व्सास घाट तक साइकिलिंग के विशेष आकर्षण देखने को मिलेंगे। यह जानकारी जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने दी।