{"_id":"6a957601e0d5bdba9c033657","slug":"viral-outbreak-in-beeronkhal-villages-80-patients-arriving-daily-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126170-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बीरोंखाल के गांवों में वायरल का प्रकोप, रोज पहुंच रहे 80 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बीरोंखाल के गांवों में वायरल का प्रकोप, रोज पहुंच रहे 80 मरीज
Mon, 31 Aug 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 31 Aug 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
बैजरो/बीरोंखाल। बीरोंखाल ब्लॉक में लगातार हो रही बारिश के बीच वायरल का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बीरोंखाल और स्वास्थ्य उपकेंद्रों में बड़ी संख्या में ग्रामीण बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। सीएचसी में प्रतिदिन करीब 80 मरीज वायरल से पीड़ित होकर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में पिछले करीब एक माह से वायरल का सिलसिला जारी है। ग्रामीण विमला बिष्ट ने बताया कि आसपास के कई घरों में लोग पिछले एक माह से बुखार से पीड़ित हैं। सीएचसी बीरोंखाल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र रावत ने बताया कि इन दिनों अस्पताल में रोज करीब 80 मरीज वायरल की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। क्षेत्र के अन्य स्वास्थ्य उपकेंद्रों में भी कमोबेश यही स्थिति है। लगातार बारिश, अचानक तेज धूप में निकलने, बारिश में भीगने और मौसम में बदलाव के कारण वायरल के मामले बढ़ रहे हैं।
उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने, मास्क का प्रयोग करने, ठंडे पदार्थों से परहेज करने और बारिश में भीगने से बचने की अपील की। सामान्य वायरल उचित देखभाल और उपचार से करीब एक सप्ताह में ठीक हो जाता है। तेज बुखार या गंभीर लक्षण होने पर चिकित्सक से जांच कराना जरूरी है। डॉ. रावत ने बताया कि अस्पताल में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है।