फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Vegetable vendors, e-rickshawmen's police severely cut the challan

सब्जी विक्रेताओं, ई-रिक्शा वालों के पुलिस ने जमकर काटे चालान

Mon, 03 May 2021 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Vegetable vendors, e-rickshawmen's police severely cut the challan
साप्ताहिक कर्फ्यू के बाद सोमवार को कोटद्वार बाजार में भारी भीड़ उमड़ी रही। भीड़ के चलते नेशनल हाईवे (एनएच) पर दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। कोतवाली पुलिस की सख्ती के बाद भी बाजार में लोग सोशल डिस्टेंसिंग नियम की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए। हालांकि इस दौरान पुलिस कर्मियों ने फल सब्जी विक्रेताओं, थ्रीव्हीलर, ई-रिक्शा वालों के जमकर चालान भी काटे।
विज्ञापन

रविवार सुबह पांच बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक साप्ताहिक कर्फ्यू रहा। इस बीच प्रदेश सरकार ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए जरूरी सामान की दुकानें दोपहर 12 बजे तक खोलने के आदेश जारी कर दिए। संपूर्ण लॉकडाउन के अंदेशे के बीच सुबह से ही बाजार में राशन, मेडिकल स्टोर और फल सब्जी की फड़ों और ठेलियों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। दोपहर तक दुकानों में सामान खरीदने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एनएच और पटेल मार्ग से फल और सब्जी की रेहड़ी और ठेलियों को खदेड़ा। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सोशल डिस्टेंस का पालन न करने और मास्क न पहनने पर 286 लोगों के चालान काटे गए। वहीं अत्यधिक भीड़ के चलते लोगों ने एनएच समेत झंडाचौक, स्टेशन रोड पर अपने दोपहिया वाहन आड़े-तिरछे खड़े कर दिए, जिससे नगर नगर में एनएच समेत पटेल मार्ग, स्टेशन रोड, देवी रोड, लालबत्ती चौराहा, झंडाचौक में जाम की स्थिति बनी रही। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर 12 बजे के बाद बाजार बंद होने पर बाद इन मार्गों पर स्थिति सामान्य हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed