{"_id":"6b0971d11e01fcff8a0fac86","slug":"a-fair-will-be-held-in-lansdowne-in-december-giving-a-boost-to-business-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-128350-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दिसंबर में लैंसडौन में जुटेगा मेला, कारोबार को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दिसंबर में लैंसडौन में जुटेगा मेला, कारोबार को मिलेगी रफ्तार
Fri, 27 Nov 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
2100 अग्निवीरों का प्रशिक्षण हो रहा है पूरा, परिजनों की उमड़ेगी भीड़
क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट पर भी पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद
लैंसडौन। दिसंबर लैंसडौन के होटल उद्योग और व्यापारियों के लिए खासा व्यस्त रहने वाला है। गढ़वाल राइफल्स के इतिहास में पहली बार एक साथ बड़ी संख्या में अग्निवीर प्रशिक्षण पूरा होने जा रहा है। वहीं, क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट पर भी पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद है।
दिसंबर में 2100 अग्निवीरों को प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा। गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में अग्निवीरों के शपथ ग्रहण समारोह को व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए इसे तीन चरणों में आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए 11, 12 और 14 दिसंबर की तिथियां प्रस्तावित की गई है।
इसके अलावा सात दिसंबर को सेना के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तावित है। होटल व्यवसाय और व्यापार से जुड़े सलीम रहमान और सक्षम खंडेलवाल का कहना है कि दिसंबर में होने वाले आयोजनों से स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। वहीं, 25 दिसंबर को क्रिसमस और 31 दिसंबर को नववर्ष के स्वागत के लिए भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के लैंसडौन पहुंचने की संभावना है।