{"_id":"6b0972ffca380e240e086293","slug":"arrangements-for-drainage-should-be-made-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-128352-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जल निकासी की व्यवस्था की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जल निकासी की व्यवस्था की जाए
Fri, 27 Nov 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। नगर निगम के वार्ड-26 बलभद्रपुर के लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
शुक्रवार को पार्षद समेत बड़ी संख्या में लोग तहसील पहुंचकर एसडीएम संदीप कुमार से मिले। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वार्ड-26 बलभद्रपुर में बरसाती नाला है। शिब्बूनगर से बरसाती नाला बलभद्रपुर वार्ड-26 में आता है। शिब्बूनगर वासियों एवं बलभद्रपुर के घरों का गंदा पानी इसी नाले में जाता है। अब एक प्रोपर्टी डीलर द्वारा नाला बनाकर उसे खुला छोड़ा गया है। इसका पानी बलभद्रपुर मार्ग पर आ रहा है। इससे आवाजाही में समस्या होने के साथ साथ वातावरण भी दूषित हो रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना था कि इस संबंध में पहले भी ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने एसडीएम से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। एसडीएम ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को निरीक्षण कर आख्या देने को कहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में सुनीता नेगी, रजनी गुसाईं, बीना सजवाण, राजेश्वरी रावत, सीमा चौहान, संगीता बिष्ट, कुसुम, रश्मि बलोधी, सुमन बिष्ट, रेनू रावत, निर्मला मैंदोला, गीता शामिल रहे।