{"_id":"583c64d64f1c1bb61fde55d7","slug":"various-provinces-of-the-hue","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न प्रांतों की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न प्रांतों की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Mon, 28 Nov 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
संस्ककृितति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से देश के विभिन्न प्रांतों की लोक संस्कृति से अवगत कराया। स्कूल में 25 वर्षों से बेहतर शैक्षणिक सेवाएं देने के लिए छह शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सोमवार शाम को पदमपुर स्थित विद्यालय प्रांगण में आयोजित वार्षिकोत्सव का गढ़वाल मंडल के एडिशनल कमिश्नर हरक सिंह रावत और गढ़वाल और बिजनौर के विशप जॉन वाडाकल ने शुभारंभ किया। एडिशनल कमिश्नर ने बच्चों को स्वच्छता अपनाने पर जोर डाला। विशप जॉन वाडाकल ने कहा कि बच्चों को गुुणवत्ता परक, संस्कारवान शिक्षा अनुशासन से ही समाज को सुधारा जा सकता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर संध्या ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत स्वागत गीत के साथ हुआ। इसके बार स्कूल बैंड ने अपनी धुनों से दर्शकों को झुमाया। भरत नाट्यम नृत्य ने खूब तालियां बटोरी। गढ़वाली लोक नृत्य ने लोगों को अपने गांव के खेत खलिहानों की याद दिलाई। विशप हाउस के प्रबंधक फादर जॉन चकनट, विद्यालय के प्रबंधक फादर टीजे जोस ने दर्शकों को संबोधित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षिका अंजनी प्रदीप सिंह, दीपमाला, परवेश, नूतन जोशी, मोनीशा पुंडीर, हिमानी, शिवांगी, अनीता, सुनीता थपलियाल, आभा बडोला व प्रेमलता ने सहयोग दिया।