{"_id":"6b057de31412fa46930a0fe2","slug":"lansdowne-will-come-alive-in-december-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-128287-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दिसंबर में लैंसडौन में जुटेगी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दिसंबर में लैंसडौन में जुटेगी रौनक
Tue, 24 Nov 2026 05:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 24 Nov 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
अग्निवीरों के शपथ ग्रहण, क्रिसमस और न्यू ईयर तक गुलजार रहेगा लैंसडौन
संवाद न्यूज एजेंसी
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स के इतिहास में पहली बार एक साथ बड़ी संख्या में अग्निवीर प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इसके चलते दिसंबर में नगर में सैन्य परिजनों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। वहीं क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट पर भी पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में होटल कारोबार और स्थानीय व्यापार को अच्छा लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, दिसंबर माह में 2100 अग्निवीर अपना 32 सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भारतीय सेना की प्रतिष्ठित पैदल सेना गढ़वाल राइफल्स का अभिन्न अंग बनेंगे। गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में अग्निवीरों के शपथ ग्रहण समारोह को व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए इसे तीन चरणों में आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए 11, 12 और 14 दिसंबर की तिथियां प्रस्तावित की गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अग्निवीरों के परिजन भी लैंसडौन पहुंचेंगे। कमांडेंट के अनुसार तीनों दिन नगर में सैन्य परिजनों की अच्छी खासी भीड़ जुटने की संभावना है। इसके अलावा सात दिसंबर को सेना के मैदान में गढ़वाली कलाकारों और लोकगायिका मीना राणा का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इससे भी नगर में रौनक बढ़ने की उम्मीद है। होटल व्यवसाय और व्यापार से जुड़े सलीम रहमान और सक्षम खंडेलवाल का कहना है कि दिसंबर में होने वाले इन आयोजनों से स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। वहीं, 25 दिसंबर को क्रिसमस और 31 दिसंबर को नववर्ष के स्वागत के लिए भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के लैंसडौन पहुंचने की संभावना है। इससे होटल उद्योग, रेस्टोरेंट और स्थानीय कारोबारियों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।