{"_id":"6b057ec546e3d7fa24059bc6","slug":"convent-and-heritage-school-won-in-basketball-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-128289-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बास्केटबॉल में कान्वेंट और हेरिटेज स्कूल जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बास्केटबॉल में कान्वेंट और हेरिटेज स्कूल जीता
Tue, 24 Nov 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 24 Nov 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
आरसीडी स्कूल में द्वितीय डॉ. बीडी ढौंडियाल मेमोरियल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। शिवराजपुर स्थित आरसीडी पब्लिक स्कूल में चल रहा द्वितीय डॉ. बीडी ढौंडियाल मेमोरियल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट बास्केटबॉल प्रतियोगिता कॉन्वेंट स्कूल और हेरिटेज स्कूल ने जीता।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलकूद गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक डॉ. सुभाष चंद्र ढौंडियाल ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले दो दिन बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बालिका वर्ग में कॉन्वेंट स्कूल कोटद्वार की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि हेरिटेज स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में हेरिटेज स्कूल की टीम ने प्रथम और कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 25 और 26 नवंबर को फुटबॉल प्रतियोगिताएं होंगी। उद्घाटन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा ढौंडियाल, आभा कुकरेती, ज्योति कुकरेती, प्रशांत कुकरेती, क्षेत्रीय पार्षद दीपक पाठक, शिक्षक सुधीर पांडे, विजय कुमार थपलियाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
.