फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   van daroga nilambit

त्रिपालीसैण क्षेत्र के वन दारोगा निलंबित

Fri, 29 Jan 2016 10:05 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Fri, 29 Jan 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
थलीसैण के जंगलों में सात गुलदारों को मौत के घाट उतारने के बाद उनकी खालों और हड्डियों की तस्करी के मामले में वन विभाग के त्रिपालीसैण के वन दारोगा को निलंबित कर दिया गया है।  विभाग ने थलीसैण और पाबौ ब्लाक के छह लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।
विज्ञापन

गढ़वाल वन प्रभाग के थलीसैण क्षेत्र के जंगलों में हुए गुलदारों को मारने और खालों को बेचने के मामले में वन विभाग काफी किरकिरी झेल रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ रमेश चंद्र ने त्रिपालीसैण क्षेत्र के वन दारोगा कैलाश काला को निलंबित कर दिया है। डीएफओ ने बताया कि गुलदारों को मौत के घाट उतारकर उनकी खाल और हड्डी की तस्करी का मामला त्रिपालीसैण क्षेत्र के जंगलों में होने की बात सामने आई है। क्षेत्र के जंगलों में इतना बड़ा मामला होने के बाद भी त्रिपालीसैण के वन दारोगा 26 जनवरी से नदारद हैं। इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए उनको निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

थलीसैण के सहायक वन संरक्षक सुबोध काला ने बताया कि विभाग ने बृहस्पतिवार को जिन छह लोगों को हिरासत में लिया था, उनसे विभागीय अधिकारियों और कालागढ़ के थानाध्यक्ष एनएस गहलावत ने कड़ी पूछताछ की। फिलहाल उन्हें छोड़ दिया गया है। इनमें चार लोग थलीसैण और दो पाबौ ब्लाक के हैं। जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed