{"_id":"609028258ebc3e8d3155fe30","slug":"uttarakhand-transport-federation-adamant-on-demand-for-doubling-passenger-fares-kotdwar-news-drn377946111","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री किराया दोगुना करने की मांग पर अड़ा उत्तराखंड परिवहन महासंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री किराया दोगुना करने की मांग पर अड़ा उत्तराखंड परिवहन महासंघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएमओयू समेत उत्तराखंड की सभी नौ परिवहन कंपनियों के महासंघ की ओर से 50 फीसदी यात्री क्षमता के साथ यात्री किराया दोगुना करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन चक्का जाम सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
सोमवार को दूसरे दिन भी परिवहन कंपनियों के महासंघ की हड़ताल का गढ़वाल और कुमाऊं में व्यापक असर रहा। पर्वतीय क्षेत्र में बसों का संचालन नहीं होने से लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को जीप-टैक्सियों का घंटों तक इंतजार करना पड़ा और दोगुना किराया देकर गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर होना पड़ा। जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने यात्री किराया दोगुना करने की मांग को लेकर परिवहन आयुक्त उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में उन्होंने विभिन्न प्रतिबंधों के अधीन संचालित स्टेज कैरेज वाहनों के किराए में कोई वृद्धि नहीं करने संबंधी शासन के 30 अप्रैल के आदेश को गैर जिम्मेदाराना और वाहन स्वामियों के हितों के विरुद्ध बताया। कहा कि कोरोना संक्रमणकाल में वाहन स्वामी पहले ही आर्थिक नुकसान वहन कर रहे हैं। डीजल के दाम और गाड़ियों से संबंधित व्यय भी लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश सरकार के इस कदम से स्टेज कैरेज मोटर मालिकों में गहरा रोष व्याप्त है। कहा कि कंपनी ने पूर्व में भी प्रदेश सरकार से निजी क्षेत्र के वाहनों के लिए 50 फीसदी यात्री क्षमता के साथ यात्री किराया दोगुना करने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पर कार्रवाई नहीं हुई, तो परिवहन महासंघ पूरे प्रदेश में चक्का जाम और आंदोलन करने को बाध्य होगा।