Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Uttarakhand Major action taken in case of missing elephant tusks; ranger and deputy ranger suspended

उत्तराखंड: 35 किलो के हाथी दांत गायब होने के मामले में बड़ी कार्रवाई, रेंजर और डिप्टी रेंजर निलंबित

Thu, 12 Nov 2026 08:41 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 12 Nov 2026 08:41 PM IST
सार

मामले में डीएफओ हरिद्वार स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की गई थी। समिति ने छह नवंबर को अपनी जांच रिपोर्ट वन संरक्षक को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट और संबंधित अधिकारियों के बयानों के आधार पर पीसीसीएफ/हॉफ ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
Uttarakhand Major action taken in case of missing elephant tusks; ranger and deputy ranger suspended
निलंबित - फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज के स्टोर से 35.045 किलोग्राम हाथी दांत गायब होने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कपिल लाल ने लालढांग के रेंज अधिकारी अनुराग जोशी और तत्कालीन मालखाना प्रभारी डिप्टी रेंजर भगवत प्रसाद भदूला को निलंबित कर दिया है। निलंबन के आदेश लैंसडौन वन प्रभाग को मिलचुके हैं।

विज्ञापन


इस मामले में डीएफओ हरिद्वार स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की गई थी। समिति ने छह नवंबर को अपनी जांच रिपोर्ट वन संरक्षक को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट और संबंधित अधिकारियों के बयानों के आधार पर पीसीसीएफ/हॉफ ने यह कदम उठाया। इस मामले में लालढांग रेंज के वर्तमान मालखाना प्रभारी वन दरोगा वीरेंद्र सिंह को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

विज्ञापन

UK Top News: सीएम ने विकास योजनाओं की दी सौगात, दून के लेफ्टिनेंट कर्नल बलिदान, रेखा का हरदा पर पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर को भी नोटिस जारी

विभागीय जांच समिति ने रेंज में उपनल के माध्यम से तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर हेमंत कुमार की भूमिका को संदिग्ध माना है। इसके आधार पर डीएफओ तरुण एस. की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया गया है। हालांकि, जांच समिति ने उपनल कर्मी पर कार्रवाई के बारे में स्पष्ट निर्देश नहीं दिए हैं।

Trending Videos

मुख्य आरोपी के साथी की तलाश, गैंडीखाता समेत कई जगह दबिश

लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज के भंडार से 35.045 किलोग्राम के पांच हाथी दांत चोरी होने के मामले में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम अब गिरफ्तार आरोपी के साथी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने गैंडीखाता समेत कई स्थानों पर दबिश दी है, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा है। पुलिस के अनुसार, फरार साथी की गिरफ्तारी और उससे पूछताछ के बाद ही चोरी हुए हाथी दांत के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी। मामले में पुलिस ने दो दिन पहले वन गुर्जर गुलाम मुस्तफा उर्फ नानू को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में नानू ने अपने एक अन्य साथी की भूमिका अहम बताई है। दूसरा आरोपी गैंडीखाता का निवासी है और गिरफ्तारी के डर से फरार है। पुलिस को आशंका है कि चोरी किए गए हाथी दांत उसी के पास हैं या उसने उन्हें किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है। कोटद्वार पुलिस सर्विलांस समेत अन्य माध्यमों से उसकी तलाश कर रही है।

यमकेश्वर से कोटद्वार स्थानांतरित हुआ था मुकदमा

लैंसडौन वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी सुधीर कुमार की तहरीर पर एक नवंबर 2026 को थाना यमकेश्वर में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में घटनास्थल कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र में होने की पुष्टि के बाद मुकदमे को अग्रिम कार्रवाई के लिए कोतवाली कोटद्वार स्थानांतरित कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चोरी, आपराधिक प्रवेश और वन्यजीव संरक्षण एवं वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed