{"_id":"6af5c18a6eae49f469009f33","slug":"construction-on-state-highway-land-pwd-issues-notice-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-128017-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: राज्य राजमार्ग की जमीन पर निर्माण, लोनिवि ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: राज्य राजमार्ग की जमीन पर निर्माण, लोनिवि ने जारी किया नोटिस
Thu, 12 Nov 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
विभाग ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया काम
दुगड्डा (कोटद्वार)। लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-धुमाकोट राज्य राजमार्ग पर सड़क के नजदीक निर्माण कार्य कराए जाने का मामला सामने आया है। लोनिवि दुगड्डा ने इसे अपनी सीमा में निर्माण का मामला मानते हुए संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर काम पर रोक लगा दी है।
दुगड्डा के निकट लंगूरगाड नदी के पास इन दिनों निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत राज्य राजमार्ग से सटे हिस्से में कॉलम बनाए जा रहे हैं। पूर्व में इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड दुगड्डा की सीमा में होने की जानकारी मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।
अधिकारी मौके पर पहुंचे और निर्माण करा रहे लोगों से कार्य के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान विभाग की ओर से बताया गया कि संबंधित भूमि लोक निर्माण विभाग की सीमा में आती है। इसके बाद विभाग ने संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर सड़क सीमा में निर्माण कार्य पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
स्टेट हाईवे-9 पर आमडाली में सड़क के नजदीक निर्माण कार्य होने की सूचना मिली थी। जांच में निर्माण कार्य विभाग की सीमा में पाया गया। इस पर संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया है।
- कपिल कुमार, सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा।