Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The role of women power is important in the state movement: Ritu Khanduri

राज्य आंदोलन में मातृशक्ति की भूमिका अहम : ऋतु खंडूड़ी

Thu, 12 Nov 2026 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 12 Nov 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
The role of women power is important in the state movement: Ritu Khanduri
कोटद्वार। भाजपा महिला मोर्चा जिला कोटद्वार की ओर से उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के संघर्ष, प्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास में भी महिलाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने महिलाओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान एवं गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल और विजय नंद पोखरियाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशिबाला केष्टवाल ने की। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी गोदा रावत की विशेष उपस्थिति रही।
विज्ञापन

महिला मोर्चा की जिला महामंत्री लक्ष्मी रावत और यशोदा रावत, आशा ध्यानी, हंसलता, उमा नेगी, सोशल मीडिया सह-संयोजक अमिषा गुसाईं सहित जिला टीम की अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं। मंडल अध्यक्ष उर्मिला कंडारी और सिमरन बिष्ट समेत महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में देवभूमि उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक पहचान को सहेजने के साथ प्रदेश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed