{"_id":"6abb6ae2175618a2e0027432","slug":"utet-exam-fake-candidate-caught-at-kotdwar-exam-centre-appearing-for-kashipur-candidate-in-uttarakhand-news-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार: UTET परीक्षा के दौरान पकड़ा फर्जी परीक्षार्थी, दोस्त की जगह परीक्षा देने नगीना से आया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार: UTET परीक्षा के दौरान पकड़ा फर्जी परीक्षार्थी, दोस्त की जगह परीक्षा देने नगीना से आया था युवक
Tue, 29 Sep 2026 01:44 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार।
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:44 PM IST
सार
कोटद्वार में यूटीईटी परीक्षा के दौरान एक युवक को दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।
जांच में युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना निवासी हिमांशु के रूप में हुई, जिसे हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी को ले जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कोटद्वार में उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यीटीईटी) के दौरान दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने का मामला सामने आया है। परीक्षा केंद्र पर जांच के दौरान एक युवक को फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पकड़ा गया। एसडीएम कोटद्वार संदीप कुमार के निर्देशन में आधा घंटा तक चली पूछताछ और जांच पड़ताल में यूटीईटी परीक्षा में काशीपुर के परीक्षार्थी विशाल कुमार के स्थान पर उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नगीना निवासी युवक हिमांशु परीक्षा देते हुए पाया गया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए युवक हिमांशु ने बताया है कि काशीपुर निवासी विशाल उसका मित्र है, जिसके चलते वह उसके स्थान पर परीक्षा देने आया था। इस तरह के मामलों की रोकथाम के लिए परीक्षा केंद्रों की सघन निगरानी चल रही है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल की पुष्ट सूचना पर प्रशासन ने कार्यवाही की।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं....उत्तरकाशी: मोरी के आराकोट में देर रात पुराने स्वास्थ्य भवन में लगी भीषण आग, सेवानिवृत्त एएनएम की जलकर मौत
विज्ञापन
राम कंडवाल ने बताया कि उन्हें कई ऐसी प्रमाणिक जानकारी मिली थी, जिससे विशाल के स्थान पर हिमांशु के होने का पता चला था। उन्होंने प्रशासनिक टीम का आभार व्यक्त किया और बताया कि अब तक उनका संगठन 101 फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़वा चुका है।