{"_id":"6aba6be11743580a370958f2","slug":"ujvn-md-inspected-the-kalagarh-and-chilla-powerhouses-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-126929-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: यूजेवीएन के एमडी ने किया कालागढ़ और चीला पावर हाउस का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: यूजेवीएन के एमडी ने किया कालागढ़ और चीला पावर हाउस का निरीक्षण
Mon, 28 Sep 2026 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 28 Sep 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
कालागढ़/कोटद्वार। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएन) के प्रबंध निदेशक अजय प्रताप सिंह ने रविवार रात कालागढ़ स्थित रामगंगा बांध परियोजना और जलविद्युत गृह का औचक निरीक्षण किया। भारी बारिश और रेड अलर्ट के मद्देनजर उन्होंने अधिकारियों को कार्यस्थल पर बने रहने और 24 घंटे अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एमडी ने रामगंगा बांध, जलाशय और जलविद्युत गृह की तीनों टरबाइनों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से बांध में पानी की स्थिति, जलाशय के स्तर और जल प्रवाह की जानकारी ली। साथ ही जलस्तर और प्रवाह पर लगातार निगरानी रखने, असामान्य परिवर्तन या संभावित खतरे की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए।
एमडी ने बताया कि कालागढ़ और चीला विद्युत गृह के साथ पशुलोक बैराज का भी औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखना निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए यूपीसीएल और पिटकुल के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने, विद्युत उत्पादन, पारेषण और ग्रिड से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं का समय पर आदान-प्रदान करने को कहा गया।