{"_id":"5d8110678ebc3e016843172f","slug":"up-deputy-ranger-molested-woman-uproar-in-forest-kotdwar-news-drn3199689115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार: झंडीचौड़ के जंगल में यूपी के डिप्टी रेंजर ने युवती से की छेड़छाड़, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोटद्वार: झंडीचौड़ के जंगल में यूपी के डिप्टी रेंजर ने युवती से की छेड़छाड़, हंगामा
Tue, 17 Sep 2019 11:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनपुर (कोटद्वार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनपुर (कोटद्वार)
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी से सटे झंडीचौड़ पश्चिमी के जंगल में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने यूपी के बिजनौर डिवीजन के एक डिप्टी रेंजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घर लौटकर युवती ने परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने वन चौकी में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा और आरोपी वन कर्मी की धुनाई कर डाली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कलालघाटी चौकी के पुलिस कर्मियों ने वन कर्मी को लोगों से बचाया और उसे चौकी ले आए।
विज्ञापन
कलालघाटी चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा ने बताया कि झंडीचौड़ पश्चिमी की एक युवती ने यूपी के बिजनौर वन प्रभाग की साहनपुर रेंज में तैनात एक डिप्टी रेंजर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि युवती वन चौकी के पास जंगल में शौच करने गई थी। घटना करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। मामला यूपी के बिजनौर जिले का होने के कारण इसकी सूचना बिजनौर जिले के मंडावर थाने को दी गई।
वहां से मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर इसे उत्तराखंड के कोटद्वार थाने का क्षेत्राधिकार बताया। इसके बाद कलालघाटी पुलिस आरोपी को लेकर कलालघाटी चौकी आ गई। देर शाम तक चौकी में भी क्षेत्र के सैकड़ों लोग जमा हो गए थे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर का इंतजार किया जा रहा है, इसके बाद ही कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।